Katihar: दीपावली की रात लगी भीषण आग, आधा दर्जन घर समेत 6 लाख की संपत्ति जलकर राख..

रिपोर्ट शाहजहां आलम, संवाददाता, कटिहार

Katihar: दीपावली की रात लगी भीषण आग, आधा दर्जन घर समेत 6 लाख की संपत्ति जलकर राख..

कटिहार में दीपावली की रात लगी भीषण आग.. आधा दर्जन परिवारों के घर समेत छह लाख की संपत्ति जलकर हुई राख.. दरअसल सोमवार रात दीपावली के पटाखे की आग ने आधे दर्जन परिवारों के घर को जलाकर खाक कर दिया.. तेज हवा चलने के कारण देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया.. गांव में चारों तरफ हाहाकार और अफरा-तफरी मच गई.. लोगों ने किसी तरह घर से निकलकर अपनी जान तो बचा ली लेकिन इस भीषण अग्निकांड में गरीब लाचार परिवारों के तीन लाख नगद सहित छह लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई..

बता दें कि यह पूरी घटना जिले के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के मधुरा पंचायत में घटी है.. जहां बीती दीपावली की रात पटाखे की आग ने लगभग आधे दर्जन परिवार के घरों को जलाकर राख कर दिया और तेज हवा बहने के कारण आग की लपटें काफी तीव्र गति से चारों तरफ फैलने लगी.. जब तक दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचती आग ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया था..

वही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से किसी तरह से आग पर काबू पाया लिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.. इस भीषण अग्निकांड ने मधुरा पंचायत के वार्ड संख्या छह के निवासी शिवधारी महतो, नंदी लाल महतो, मोहम्मद यूनुस, रंगीला महतो, तेतरी देवी सहित प्रकाश महतो का बसा बसाया आशियाना को बुरी तरह जलाकर राख कर दिया.. साथ ही इन सभी पीड़ितों के बसी बसाई जमा पूंजी इनके सारे सपने उसी आग के साथ चल कर खाक हो गए..

वही इस भीषण अग्निकांड में अपना सब कुछ गवा चुके रोते बिलखते तेतरी देवी ने बताया कि वह पिछले 10 साल से मेहनत मजदूरी कर एक एक पैसा अपनी पुत्री के विवाह के लिए जमा कर रहे थे घर में ₹2 लाख रुपया जेवर और गहने कपड़ा बक्सा में रखा हुआ था सब जलकर खाक हो गया.. अब किस के आगे हाथ फैलाए कैसे पुत्री का विवाह संपन्न होगा.. क्या होगा कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

वही इस भीषण अग्निकांड में अपना सब कुछ गवा चुके और एक पीड़ित शिवधारी महतो बताया कि वह किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपने घर में 53 हज़ार रूपए नगद जमा कर रखा था जोकि इस अग्निकांड में जलकर खाक हो गया..

वही इस पूरी घटना में और अन्य सभी पीड़ितों का रो रो कर बुरा हाल है.. अन्य सारे रोते बिलखते पीड़ितों का कहना कि हमारा बसा बसाया हुआ आशियाना उजड़ गया.. अब हम लोग क्या करेंगे.. कहां जाएंगे.. क्या खाएंग

बहरहाल इस पूरी अग्निकांड की घटना से सभी पीड़ितों का रो रो कर बुरा हाल है.. सभी लोग जिला प्रशासन सहित सरकार से मुआवजा के लिए गुहार लगा रहे हैं.. अब देखना होगा सरकार के द्वारा इन पीड़ितों को कब तक मुआवजा पहुंचाया जाता है..

Leave a Reply

Your email address will not be published.